आप कठोर गर्दन और कंधों को कैसे राहत देते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 14:30

1. नेक रिलीज एक्सरसाइज करें

गर्दन और कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए नेक रिलीज़ (Neck Release) एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होती है। यह एक्सरसाइज करने में बेहद सरल है और दर्द से राहत दिलाने में कारगर है।

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले मेट पर ध्यान मुद्रा में बैठें।
अब दाएं हाथ को सिर पर रखकर गर्दन को बाईं और घुमाएं और 20 से 30 सेकंड तक रुके।
अब बाएं हाथ को सिर पर रखकर गर्दन को दाहिने और घुमाएं।
इसके बाद नेक को सीने की तरफ झुकाएं। इस स्थिति में 20 से 30 सेकंड तक रुके।
इस एक्सरसाइज को आप किसी भी समय में कर सकते हैं इससे गर्दन और कंधे के दर्द में राहत मिलती है।

2. वॉरियर सेकेंड पॉज

यह गर्दन और कंधों के दर्द से राहत के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है जो आपकी छाती, कंधों और गर्दन को दर्द से राहत दिलाने का कार्य करता है।

सीधे खड़े हो और एक पैर को पीछे और दूसरे पैर को आगे लाए।
आगे लाये हुए पैर के घुटने को धीरे-धीरे झुकाते हुए अपने सामने वाले पैर पर झुकें।
ऐसा करते हुए धीरे-धीरे अपनी दोनों बाहों को ऊपर की कंधों की सीध में उठाएं।
एक हाथ आपके सामने वाले पैर की तरफ और दूसरा आपकी पीठ की तरफ होना चाहिए।
इस पोजिशन में लगभग 25 से 30 सेकंड के लिए उसी पोज में रहें।
फिर इस प्रक्रिया को दूसरी ओर से करें।
3. शोल्डर टू शोल्डर

यह गर्दन के दर्द से निजात दिलाने के लिए स्ट्रेचिंग और योग है।

सबसे पहले सीधे बैठें और अपने कंधों को आराम दें।
अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।
फिर अपने सिर को धीरे से दाएं ओर तब तक झुकाएं जब तक आपका कान आपके कंधे को न छुए।
ऐसा करने के लिए एक हाथ का इस्तेमाल अपने सिर को धकेलने के लिए करें।
फिर इस प्रक्रिया को दूसरी ओर से भी दोहराएं।
याद रखें कि इस प्रक्रिया को धीरे-धीरे करें और 20 से 30 सेंकड तक रहें।

4. रिवर्स शोल्डर स्ट्रेच

ये स्ट्रेच पेक्टोरल मसल्स और डेल्टोइड्स को खींचता है। जिससे कंधों और गर्दन में दर्द में राहत मिलती है।

इसे एक्सरसाइज को करने के लिए आप सीधे बैठ जाए या खड़े हो जाए।
फिर हाथों को पीछे ले जाकर अपनी उंगलियों को क्रॉस करके फसाए।
ऐसा करते समय आपकी कोहनी सीधी होनी चाहिए और शोल्डर ब्लेड एक साथ स्ट्रेच होने चाहिए।
अब अपनी हथेलियों को उल्टी दिशा में स्ट्रेच करें और हाथों को ऊपर की तरफ लाने की कोशिश करें और लगभग 30 सेकेंड के लिए होल्ड करें।
इससे कंधों की मसल्स पर स्ट्रेच आएगा और दर्द में आराम मिलेगा।




solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info